×

Modi Cabinet Expansion 2021: पंकज चौधरी का केंद्रीय मंत्री बनना तय, जानिए उनके सियासी सफर के बारे में

MP पंकज चौधरी का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय हो गया है। उनके मंत्री बनाये जाने की सूचना के बाद महराजगंज में खुशी का माहौल है

Purnima Srivastava
Report Purnima SrivastavaPublished By Ashiki
Published on: 7 July 2021 11:50 AM GMT
Maharajganj MP Pankaj Choudhary
X

महराजगंज  सांसद पंकज चौधरी (Photo-Social Media)

गोरखपुर: महराजगंज से सांसद पंकज चौधरी का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय हो गया है। पंकज के मंत्री बनाये जाने की सूचना के बाद उनके गोरखपुर स्थित आवास से लेकर महराजगंज में खुशी का माहौल है। नगर निगम गोरखपुर में पार्षद का चुनाव में जीत के साथ सियासी सफर शुरू करने वाले पंकज चौधरी ने संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

पंकज चौधरी के पिता स्व.भगवती प्रसाद चौधरी और मां श्रीमती उज्‍जवल चौधरी हैं। पिता का ठंडा तेल का पुस्तैनी कारोबार था। जिसे पंकज आगे बढ़ा रहे हैं। तेल राहत रूह के नाम से ठंडा तेल मार्केट में उपलब्ध है। 20 नवम्बर 1964 में जन्में पंकज का विवाह 1990 में भाग्यश्री चौधरी से हुआ है। उनकी एक पुत्री श्रुति चौधरी और बेटा रोहन चौधरी है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री लेने के बाद पंकज ने नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ा। 1989-91 में वह नगर निगम में पार्षद निर्वाचित हुए।

इसी साल वह डिप्टी मेयर भी बने। वर्ष 1991 में उन्हें भाजपा ने महराजगंज लोकसभा से टिकट दिया। पहले ही बार में वह निर्वाचित घोषित हुए। इसके बाद 1996, 1998, 2004, 2014 और 2019 में लोकसभा का चुनाव जीत कर लोकतंत्र के मंदिर में पहुंचे। खेलकूद में उनकी खासी रूचि रही है। वह जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, जिला महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष है।

बेटी की कल है शादी

पंकज चौधरी को बुधवार को दोहरी खुशी मिली। उनकी बेटी श्रुति चौधरी की हल्दी की रस्त दिल्ली स्थित आवास से पूरी हो रही थी। इसी दौरान उनके पास पीएमओ से फोन आया। हल्दी की रस्म बीच में छोड़कर उन्हें शपथ ग्रहण के लिए निकलना पड़ा है। बेटी की शादी मेरठ के व्यापारी उत्कर्ष सिंह से हो रही है। गुरुवार को दोनों सात फेरे लेंगे। इसी महीने पंकज के बेटे रोहन की भी शादी है।

Ashiki

Ashiki

Next Story