Sant Kabir Nagar News: दीवाली-दीवाली खेल रहे अधिकारी, प्रधानों से लगायत सचिवों पर पड़ रहा लोड

Sant Kabir Nagar News: जिला मुख्यालयों पर बैठे साहबान या तो फरमान जारी करते हों या फिर ब्लाक मुख्यालयों के जिम्मेदार अपना नंबर बढ़ाने के चक्कर में पंचायतों का शोषण कर रहे हैं। धनतेरस पर्व की पूर्व संध्या से ही जिले के सभी 9 विकास खण्ड मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत वार दिवाली भेंट की तय रेट की चर्चा तेज रही।

Amit Pandey
Published on: 2 Nov 2021 10:32 PM IST
Sant Kabir Nagar News: दीवाली-दीवाली खेल रहे अधिकारी, प्रधानों से लगायत सचिवों पर पड़ रहा लोड
X

Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर जिले में अधिकारियों, कर्मचारियों और गंवई जनप्रतिनिधियों मे अंतर देखना हो तो दीपावली पर्व का अवलोकन कर लीजिए। जिला मुख्यालयों पर बैठे साहबान या तो फरमान जारी करते हों या फिर ब्लाक मुख्यालयों के जिम्मेदार अपना नंबर बढ़ाने के चक्कर में पंचायतों का शोषण कर रहे हैं। धनतेरस पर्व की पूर्व संध्या से ही जिले के सभी 9 विकास खण्ड मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत वार दिवाली भेंट की तय रेट की चर्चा तेज रही।

दिवाली बोनस के लिए सरकार को छोड़ प्रधानों से पड़ा गिड़गिड़ाना

विकास परियोजनाओं को धता बता कर "दिवाली टैक्स" वसूलने में जुटे एडीओ पंचायतों की जमीनी हकीकत खुद व खुद नजर आई। शासन की मंशा के बावजूद मनरेगा मे पक्की परियोजनाओं पर भुगतान के नाम पर कर्मचारियों का मानदेय भुगतान करने से भी परहेज करने वाले साहबों को भी दिवाली बोनस के लिए सरकार को छोड़ प्रधानों से गिड़गिड़ाना पड़ा।

सूत्रों के दावे यदि सच हैं तो नाथनगर में चन्दा वसूली के विशेषज्ञ एडीओ पंचायत ने तो साहबों का जायका ठीक करने के लिए प्रति ग्राम हजार रुपये की ऑफलाइन फरमाइश कर डाली। विकास विभाग में अंतिम वर्किंग डेट पर साहबों की दीवाली के नाम पर प्रति ग्राम पंचायत हजार की वसूली का जिम्मा लेकर चल रहे साहब तो अंतिम क्षणों मे मिठाई के डिब्बों के ढेर के साथ दिखे। साहब की वसूली का आखिरी रिकार्ड तो वही जानें लेकिन ब्लाक मुख्यालयों से होती हुई वसूली की यह धमक जिला मुख्यालय तक पहुंच गई है। त्योहारों के नाम पर छीना झपटी के इस खेल का परिणाम तो दीपावली पर्व के अवकाश की समाप्ति के बाद ही नजर आएगा।

वहीं, इस मामले पर ब्लाक मुख्यालयों से लगायत जिले के विकास विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Amit Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Amit Pandey

Deepak Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Deepak Kumar

Next Story