×

Sant Kabir Nagar News Today: पूर्व की सरकारों ने गरीबी को नहीं गरीबों को हटाया- विधायक राकेश सिंह

Sant Kabir Nagar News Today: बखिरा नगर पंचायत के लेडुआ महुआ चौराहे पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक राकेश सिंह ने सपा ,बसपा, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Amit Pandey
Newstrack Amit PandeyPublished By Chitra Singh
Published on: 4 Jan 2022 10:11 AM GMT
Sant Kabir Nagar News Today
X

 चौपाल कार्यक्रम (फोटो- न्यूज ट्रैक) 

Sant Kabir Nagar News Today: बखिरा नगर पंचायत के लेडुआ महुआ चौराहे पर शनिवार को विधायक राकेश सिंह ने चौपाल लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीराम यादव ने किया। साथ ही नगर पंचायत बाघ नगर बखिरा के 15 वें वित्त से होते हुए लेडुआ महुआ से लेकर कब्रिस्तान अबू मुस्तकीम के घर तक नाले का निर्माण कार्य का विधायक ने शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक राकेश सिंह बघेल ने सपा ,बसपा, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

राकेश सिंह ने कहा कि वर्तमान में जो वास्तविक रूप से गरीब है, उनका नाम गरीबी रेखा में नहीं है और वह गरीबी को मिटा रहे थे। जो योजनाएं बनती थी लोग अपने लिए बनाते थे। आज जो योजनाएं बन रही हैं। वह शत प्रतिशत गरीबों तक पहुंच रही है।

उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि का काम जनता का सेवा करना है, जनता का शोषण नहीं। पेंशन आवास के नाम पर दो से तीन हजार की वसूली होती थी। मैं गरीबों का शोषण नहीं होने दूंगा। इसके लिए आप लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। किसान सम्मान निधि गरीबों के लिए 5 लाख के इलाज की व्यवस्था, घर-घर शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन से लोग खुश हैं। नगर पंचायत में 2500 आवास आ चुके हैं। जाति धर्म के नाम पर अफवाह फैला कर पूर्व में लोग वोट हासिल करते चले आ रहे हैं। लेकिन अब जनता सब जान चुकी है। अब उनकी दाल गलने वाली नहीं है। क्षेत्र का विकास ही हमारा लक्ष्य है।

हाजी इमामुद्दीन ने कहा कि पूर्व की सरकारें हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर जनता को छला है। भाजपा सरकार 'सबका साथ सबका विकास' के साथ कार्य कर रही है। सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। हमको विधायक के नाम पर एक विकास पुरुष मिला हैं। जो हमेशा क्षेत्र का विकास करते चले आ रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में मोहम्मद अमीन एवं मोहम्मद रजा ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर राजेश गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता ,भीम सिंह, पूर्व प्रधान नबीउल्लाह, सेराजुउद्दीन अंसारी, नजीबुल्लाह ,मैनुल हक, निसार अहमद, अमीन ,मोहम्मद रजा, राजू कसेरा ,हामिद अंसारी, राजेंद्र निषाद, अवध नरेश कसेरा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story