TRENDING TAGS :
Raebareli News: भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम का सम्मान, सौंपी गई जिम्मेदारी
Raebareli News: अटल भवन में परिचयात्मक बैठक और सम्मान समारोह हुआ, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने महिला सशक्तीकरण व संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया भी।
भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम का सम्मान, सौंपी गई जिम्मेदारी (Photo- Newstrack)
Raebareli News: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेनू सिंह ने की। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेनू सिंह ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर बुद्धिलाल पासी ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करें। उन्होंने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
महिलाओं की भागीदारी से संगठन को मिलेगी मजबूती
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि मातृशक्ति के बिना संसार की कल्पना अधूरी है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्षमता के दम पर आगे बढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका न निभा रही हों। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज और संगठन दोनों को नई दिशा और मजबूती मिलती है।
उन्होंने महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही भाजपा सरकार को तीसरी बार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ सहयोग करने का आह्वान किया।
पदाधिकारियों ने लिया जिम्मेदारी निभाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री शरद सिंह ने किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, विजय सिंह, अभिषेक वर्मा, कमलेश चौधरी, जिला महामंत्री अनुज मौर्य, जिला मंत्री यस पांडेय सिंह, इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला सह-कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री संतोष सिंह, तिलक सिंह और राजकुमार सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


