Raebareli News: सीएम योगी ने बेसिक शिक्षा विभाग के लिए 3000 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, राकेश सचान रहे मुख्य अतिथि

Raebareli News: सीएम योगी ने आज 3 हज़ार से परियोजनाएँ बेसिक शिक्षा विभाग के लिए लोकार्पित किया। सीएम योगी के लखनऊ में आयोजित इसी कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से रायबरेली में भी आयोजित किया गया था।

Narendra Singh
Published on: 26 May 2025 6:42 PM IST
Rakesh Sachan
X

Rakesh Sachan   (photo: social media )

Raebareli News: रायबरेली के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने रायबरेली के बेसिक शिक्षा विभाग में किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ज़िले में अच्छा कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि ज़िले में लगभग 23 सौ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल हैं, जिनमें निपुण की स्थिती अच्छी होने के साथ ही कायाकल्प के तहत बड़ी संख्या में विद्यालयों को लिया गया है। कुछ विद्यालय कायाकल्प के तहत बच गए हैं उन्हें भी जल्द ही लिया जायेगा।

दरअसल सीएम योगी ने आज 3 हज़ार से परियोजनाएँ बेसिक शिक्षा विभाग के लिए लोकार्पित किया। सीएम योगी के लखनऊ में आयोजित इसी कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से रायबरेली में भी आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। गोपाल सरस्वती स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर समेत भाजपा की सदर विधायक अदिति सिंह, ऊँचाहार के विधायक मनोज पाण्डेय व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर निपुण भारत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। यहां पहुंचे प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ रायबरेली भी बेसिक शिक्षा में अच्छा कार्य कर रहा है और जो कमी रह गई है उसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा।

अतिथियों द्वारा माँ शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर निपुण विद्यालय के पांच प्रधानाध्यापकों को ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत सभी पैरामीटर में संतृप्त होने के लिये सम्मानित किया गया। समर कैम्प में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 05 शिक्षामित्रों/अनुदेशकों, 05 विद्यालय के अध्यापकों को टैबलेट व स्मार्ट क्लास का सफलतापूर्वक संचालन करने वाले 05 अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रभारी मंत्री का संबोधन

प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊपर बढाया है। उन्होंने कहा कि लगभग 3.5 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास/शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, जिसमें समस्त जनपदों की योजनाए व कार्यक्रम शामिल है। इस अवसर पर विधायकगण व अन्य अतिथियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।

धन्यवाद ज्ञापन

धन्यवाद ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शिवेन्द्र सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व शिक्षक गण उपस्थित रहे।

1 / 2
Your Score0/ 2
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story