Raebareli News: अस्पताल में मरीजों को राहत, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार की पहल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू

Raebareli News: रायबरेली जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार की पहल पर नया रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू किया गया, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Narendra Singh
Published on: 23 May 2026 1:10 PM IST
Raebareli News
X

Raebareli News(Photo-Social Media)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के ​रायबरेली जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। अस्पताल में लगातार बढ़ती जा रही मरीजों की भारी भीड़ और पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) लाइनों में होने वाली धक्का-मुक्की को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. पुष्पेंद्र कुमार के निर्देश पर अस्पताल परिसर में एक नया और अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू कर दिया गया है।

डेंटल OPD के पास बना नया काउंटर

​मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस नए अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउंटर को डेंटल ओपीडी (Dental OPD) के पास स्थापित किया गया है। अब तक अस्पताल के मुख्य काउंटर पर ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ती थी, जिसके कारण बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। कई बार तो पर्चा बनवाने के चक्कर में ही मरीजों की ओपीडी का समय निकल जाता था।

​भीड़ से मिलेगी मुक्ति, समय की होगी बचत

​CMS डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने इस व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया है कि, अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की तादाद में मरीज आ रहे हैं। मुख्य काउंटर पर दबाव बहुत ज्यादा था। मरीजों को बिना किसी परेशानी के और जल्द से जल्द इलाज मिल सके, यही हमारी प्राथमिकता है। डेंटल ओपीडी के पास नया काउंटर चालू होने से मुख्य काउंटर की भीड़ आधी हो जाएगी, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहेगी और मरीजों का कीमती समय भी बचेगा।

​मरीजों ने जताया आभार

​वहीं अस्पताल प्रशासन के इस त्वरित और संवेदनशील फैसले का स्थानीय नागरिकों और मरीजों ने स्वागत किया है। नए काउंटर पर पर्चा बनवाकर लौटे मरीजों का कहना है कि अब उन्हें लंबी कतारों से निजात मिल गई है और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार दिख रहा है।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story