Raebareli police encounter: सलोन इलाके में पुलिस-गौतस्करों के बीच देर रात मुठभेड़, दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

Raebareli police encounter: रायबरेली के सलोन क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच रात को हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की तफ्तीश जारी है।

Narendra Singh
Published on: 22 May 2025 1:22 PM IST (Updated on: 22 May 2025 2:19 PM IST)
raebareli news
X

raebareli news

Raebareli police encounter: रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के कड़े निर्देश पर रात में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुईं है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ रात लगभग ढाई बजे के आसपास हुई है। सलोन पुलिस और एसओजी को इलाके में गौकशों के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी।

इसी जानकारी पर पुलिस व एसओजी रूटीन चेकिंग कर, रही थी। तभी सलोन ब्लॉक के पीछे दो बदमाशों की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने, नाका बंदी कर के उन्हें ललकारा। बदमाशों ने आत्मसम्पर्पण की जगह पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश मे एक का नाम दिलशाद पुत्र शफीक है जो सलोन कोतवाली क्षेत्र के अत्ता नगर का रहने वाला है। वहीं महाराजगंज का रहने वाला दूसरा बदमाश शहबाज़ पुत्र निज़ाम है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को घायलावस्था में सीएचसी सलोन में भर्ती कराया है।

वही अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि सलोन थाना क्षेत्र में एक गाय का सर मिला था जिसमें पुलिस टीम को लगाया गया था वहीं सूचना मिली की तीन गौ तस्कर किसी अंजाम देनेके फिराक में है शहनाज रमजान व दिलशाद जिसमें पुलिस मुठभेड़ में दो गौव तस्करों के पैर में गोली लगी बाकी एक भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है बाकी की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story