Raebareli News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व

Raebareli News: गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरमत समागम, कीर्तन दरबार और विशाल लंगर का आयोजन हुआ, संगत ने गुरु अर्जन देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Narendra Singh
Published on: 18 Jun 2026 10:03 PM IST
Martyrdom of Shri Guru Arjan Dev Ji celebrated with devotion and enthusiasm
X

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व (Photo- Newstrack)

Raebareli News: शहीदों के सरताज, पांचवें सिख गुरु साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का पावन शहीदी पर्व गुरुवार, 18 जून को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, गुरु नानक नगर रायबरेली में बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरमत समागम, कीर्तन दरबार, कथा-विचार एवं विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

समागम के दौरान के.के.एन.एस. गुरमत संगीत अकादमी लखनऊ के बच्चों ने मधुर शबद-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। वहीं अमृतसर से पधारीं बीबी परम कौर जी ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब की शिक्षाओं का संदेश दिया। भाई नवदीप सिंह जी ने भी अपने कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी गुरविंदर Singh जी ने कथा-विचार करते हुए श्री गुरु अर्जन देव जी के त्याग, बलिदान और मानवता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विश्व कल्याण, आपसी भाईचारे और मानवता की भलाई के लिए अरदास की गई।


लंगर सेवा में सरदार हरमंदर सिंह सलूजा एवं फतेहदीप सिंह सलूजा सहित कई सेवादारों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। इस दौरान रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से दोनों अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख अधीक्षक बसंत सिंह बग्गा, अध्यक्ष हरमंदर सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह सलूजा, सोनू सिंह गांधी, हरजीत सिंह, हरविंदर सिंह गांधी, बलजीत सिंह मखीजा, सिमरन मखीजा, महामंत्री बलबीर सिंह गांधी, मीडिया प्रभारी सतपाल सिंह बग्गा, धार्मिक मंत्री इंद्रजीत सिंह, नरेंद्र सिंह अरोड़ा, खजांची सहित गुरुद्वारा कमेटी के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरुद्वारा परिसर पूरे दिन गुरु भक्ति, सेवा और संगत के रंग में रंगा रहा।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story