Raebareli News: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन का चाबुक, 11 डंपर सीज, 5 लाख का जुर्माना

Raebareli News: रायबरेली में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 11 डंपर सीज किए गए और 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Narendra Singh
Published on: 11 May 2026 1:11 PM IST
Raebareli News
X

Raebareli News(Photo-Social Media)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के ​रायबरेली जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी सरनीत कौर के सख्त रुख के बाद खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व स्वयं जिला खनन अधिकारी सुरेश कुमार लकड़ा ने किया, जिससे वाहन संचालकों और खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

​सलोन और डलमऊ में बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, ​जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए खनन अधिकारी सुरेश कुमार लकड़ा ने अपनी टीम के साथ सलोन और डलमऊ क्षेत्रों में औचक छापेमारी की। इस दौरान सड़क पर दौड़ रहे डंपरों की सघन जांच की गई। ​यहां सलोन क्षेत्र में टीम ने 6 ओवरलोड डंपरों को रंगे हाथों पकड़ा। इन वाहनों में क्षमता से अधिक उपखनिज लदा हुआ था, जो न केवल राजस्व की चोरी है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण भी बनता है। वहीं ​डलमऊ क्षेत्र मने भी कार्रवाई जारी रही और 5 डंपरों का चालान किया गया।

5 लाख रुपये का वसूला गया राजस्व

​प्रशासन द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई के तहत कुल 11 ओवरलोड डंफरों का चालान कर उन्हें संबंधित थानों की अभिरक्षा में दे दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई से शासन को लगभग 5 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह जुर्माना उन वाहन स्वामियों पर लगाया गया है जो नियमों को ताक पर रखकर परिवहन कर रहे थे।

​वाहन संचालकों में मचा हड़कंप

​अचानक हुई इस छापेमारी से क्षेत्र के चंचलकों (वाहन संचालकों) और परिवहन माफियाओं में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई वाहन चालक टीम को देखते ही रास्ते बदल कर भागते नजर आए।

“बर्दाश्त नहीं अवैध खनन और ओवरलोडिंग”

​जिला प्रशासन ने साफ किया है कि, अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं ​जिलाधिकारी सरनीत कौर के इस कड़े रुख ने साफ कर दिया है कि जनपद में कानून व्यवस्था और सरकारी नियमों का पालन प्राथमिक स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। आगामी दिनों में भी यह अभियान निरंतर जारी रहने की संभावना है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story