Raebareli News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत, 51 किलो की माला पहनाकर हुआ अभिनंदन

Raebareli News: रायबरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

Narendra Singh
Published on: 6 Sept 2026 1:38 PM IST
Raebareli News
X

Raebareli News(Photo-Social Media)

Raebareli News: अमेठी जाते समय उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रविवार को रायबरेली के सारस चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। डिप्टी सीएम के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राज नारायण मौर्य ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 51 किलो की विशाल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भाजपा के नारों से गूंज उठा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना है। प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है और रायबरेली में कमल खिलाना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही संभव है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करें। वहीं सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में संविधान के खिलाफ कोई काम नहीं होता और जो संविधान में व्यवस्था है, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाती है।

डिप्टी सीएम ने कहा, “हमारे यहां संविधान के खिलाफ कुछ नहीं होता है। जो संविधान में है, वही होता है। रायबरेली में कमल खिलाना है।”

स्वागत कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमेठी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story