Raebareli News: दिल्ली अग्निकांड के बाद हाई अलर्ट, सीएफओ के नेतृत्व में रेस्टोरेंटों की सघन जांच

Raebareli New: दिल्ली के भीषण अग्निकांड के बाद रायबरेली में हाई अलर्ट। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के नेतृत्व में होटलों और रेस्टोरेंटों में फायर सेफ्टी मानकों की सघन जांच शुरू।

Narendra Singh
Published on: 5 Jun 2026 3:40 PM IST
Raebareli News
X

Raebareli News(Photo-Social Media)

Raebareli News: दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रायबरेली का अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और जनहानि से बचने के लिए विभाग ने शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ​मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की विशेष टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख होटलों, लॉज और रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान के तहत टीम ने प्रतिष्ठानों में स्थापित फायर सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की।

​कमियां मिलने पर सख्त हिदायत

​जांच के दौरान कई होटलों और रेस्टोरेंटों में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर लापरवाही सामने आई। कुछ स्थानों पर एक्सपायर हो चुके अग्निशमन सिलेंडर मिले, तो कहीं आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) के रास्तों पर सामान रखा पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने इन सभी कमियों को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए तय समय सीमा के भीतर सभी सुरक्षा मानकों को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि दोबारा जांच में कमियां पाई गईं, तो प्रतिष्ठान को सील करने और कानूनी कार्रवाई करने में कोई गुरेज नहीं किया जाएगा।

​कर्मचारियों को दिया गया 'लाइव' प्रशिक्षण

​निरीक्षण के साथ-साथ अग्निशमन दल ने एक बेहतरीन पहल करते हुए होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को ऑन-स्पॉट ट्रेनिंग भी दी। मॉक ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को सिखाया गया कि, ​आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय प्राथमिक कार्रवाई कैसे करें। ​अग्निशमन उपकरणों (फायर एक्स्टिंग्विशर) को सही तरीके से कैसे ऑपरेट करें। ​धुएं और आग के बीच फंसे मेहमानों को सुरक्षित बाहर (निकासी मार्ग से) कैसे निकालें।

गौरतलब हो कि, ​"दिल्ली में हुई दुखद घटना से सबक लेते हुए हम रायबरेली में पूरी तरह सतर्क हैं। हमारा उद्देश्य किसी को प्रताड़ित करना नहीं, बल्कि आम जनता और यहां आने वाले मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। शहर के सभी छोटे-बड़े होटलों और रेस्टोरेंटों की जांच की जा रही है। जहां भी सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलेगी, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही हम कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से मौके पर ही प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story