TRENDING TAGS :
Raebareli News: पूनम सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर
Raebareli News: आदर्श ग्राम पंचायत डिडौली की प्रधान सेविका पूनम सिंह को जिला कार्यसमिति में मिली अहम जिम्मेदारी, मनोनयन पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई और बधाई दी।
पूनम सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर (Photo- Newstrack)
Raebareli News: रायबरेली के आदर्श ग्राम पंचायत डिडौली के लिए गौरव का विषय है। ग्राम पंचायत की प्रधान सेविका श्रीमती पूनम सिंह को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा एवं क्षेत्रीय नेतृत्व की सहमति से घोषित जिला कार्यसमिति में पूनम सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
आदर्श ग्राम पंचायत डिडौली के लिए भी सम्मान की बात
लोगों का कहना है कि पूनम सिंह को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना न केवल उनके लिए बल्कि आदर्श ग्राम पंचायत डिडौली के लिए भी सम्मान की बात है। इस मनोनयन से क्षेत्र की महिलाओं में भी उत्साह का माहौल है।
ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि पूनम सिंह पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उनके मनोनयन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


