Raebareli News: 172 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की होगी भर्ती, 19 ब्लॉकों में रिक्त पदों का ब्योरा जारी

Raebareli News: रायबरेली जिले में 172 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। बाल विकास विभाग ने जिले की 19 परियोजनाओं में ब्लॉकवार रिक्त पदों का विवरण जारी कर दिया है।

Narendra Singh
Published on: 27 Nov 2026 12:36 PM IST
Raebareli News: 172 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की होगी भर्ती, 19 ब्लॉकों में रिक्त पदों का ब्योरा जारी
X

Raebareli News

Raebareli News: जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 172 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके लिए बाल विकास विभाग की ओर से परियोजनावार रिक्त पदों का विवरण जारी कर दिया गया है। जिले में कुल 2833 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें रिक्त सहायिका के पदों को भरने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 19 बाल विकास परियोजनाओं में कुल 172 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद रिक्त हैं। इनमें 89 पद अनारक्षित, 40 पद अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 43 पद अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित हैं। सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द ही भर्ती की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

ब्लॉकवार रिक्त पदों का विवरण

जारी सूची के अनुसार अमावां में 8, बछरावां में 19, छतोह में 2, डलमऊ में 9, दीनशाहगौरा में 2, डीह में 9, हरचंदपुर में 12, जगतपुर में 1, खीरों में 13, लालगंज में 17, महाराजगंज में 19, राही में 5, रोहनियां में 3, शहर में 6, सलोन में 12, सरेनी में 15, सतांव में 7, शिवगढ़ में 1 तथा ऊंचाहार में 12 पद रिक्त हैं।विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में सहयोग मिलेगा और केंद्रों पर आने वाले बच्चों एवं लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story