राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, सुशील शुक्ला अध्यक्ष और बिंदादीन बने महामंत्री

Raebareli News: रायबरेली के छतोह में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सुशील शुक्ला अध्यक्ष और बिंदादीन महामंत्री निर्वाचित हुए।

Narendra Singh
Published on: 1 Oct 2026 6:23 PM IST
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, सुशील शुक्ला अध्यक्ष और बिंदादीन बने महामंत्री
X

Raebareli News

Raebareli News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की छतोह ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन गुरुवार को पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कुंवरमऊ, छतोह में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री संजय कनौजिया एवं संगठन मंत्री मधुकर सिंह की उपस्थिति में कराई गई। निर्वाचन अधिकारी जिला मीडिया प्रभारी तथा पर्यवेक्षक जिला संयुक्त महामंत्री हरिमोहन यादव रहे।

निर्वाचन के बाद नवगठित कार्यकारिणी में धर्मेंद्र मिश्रा को संरक्षक, जबकि सुशील शुक्ला को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बिंदादीन को महामंत्री निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही दुर्गेश चंद्र मोदनवाल को संगठन मंत्री, रामजी मौर्या को कोषाध्यक्ष, रमाकांत शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवकुमार निर्मल को मीडिया प्रभारी, राकेश सिंह को संयुक्त महामंत्री तथा राकेश सोनकर जायसवाल को ब्लॉक ऑडिटर बनाया गया। अमरेन्द्र सिंह को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।उपाध्यक्ष पद पर प्रीति गंगवार, अतुल कुमार, मनीष कुमार और रामसुमेर को निर्वाचित किया गया। मंत्री पद पर आरती, राजेश कुमार, बृजेंद्र शर्मा और सुदामा देवी को जिम्मेदारी मिली। प्रचार मंत्री के रूप में नाहिद शफाकत, रिबीपाल सिंह और विमलेश कुमार को चुना गया। वहीं संयुक्त मंत्री के पद पर मीनाक्षी, अजय कुमार, मंशाराम और फूलचंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की पहचान ईमानदारी, पारदर्शिता और शिक्षक हित में निरंतर कार्य करने की रही है। संगठन की बढ़ती लोकप्रियता उसके कार्यों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिले की सोसायटी में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और संगठन के सभी सदस्यों का विवरण ऑनलाइन किया जा रहा है।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला महामंत्री संजय कनौजिया एवं संगठन मंत्री मधुकर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story