Raebareli News: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी खातों से रकम ट्रांसफर करने वाले 8 गिरफ्तार

Raebareli News: रायबरेली में साइबर ठगी के संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। फर्जी फर्म और बैंक खातों के जरिए रकम ट्रांसफर करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार।

Narendra Singh
Published on: 14 Aug 2026 8:32 PM IST
Raebareli News: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी खातों से रकम ट्रांसफर करने वाले 8 गिरफ्तार
X

Raebareli News

Raebareli News: जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस और साइबर क्राइम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर फ्रॉड करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी फर्म और बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी से हासिल रकम का लेन-देन करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड तथा फर्जी फर्मों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद सामग्री से स्पष्ट होता है कि गिरोह सुनियोजित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम दे रहा था।

क्षेत्राधिकारी सदर आशीष निगम ने बताया कि आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक खाते और फर्म खुलवाते थे। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने और उसके स्रोत को छिपाने के लिए किया जाता था। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और साइबर ठगी के पूरे तंत्र का पता लगाने में जुटी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।इस सफल कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह और साइबर थाना प्रभारी अजय तोमर के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story