TRENDING TAGS :
Raebareli News: दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं पल्लवी पटेल, 'क्रांति दिवस' के लिए जुटाया समर्थन
Raebareli News: अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने गांवों में जनसभाएं कर 23 अगस्त के क्रांति दिवस कार्यक्रम में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं पल्लवी पटेल, 'क्रांति दिवस' के लिए जुटाया समर्थन (Photo- Newstrack)
Raebareli News: अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय नेता एवं सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न गांवों में जनसभाएं कर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की तथा आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाले 'क्रांति दिवस' कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
पल्लवी पटेल ने बताया कि 23 अगस्त 1999 को प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क में पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की सभा के दौरान हुई पुलिस लाठीचार्ज की घटना को अपना दल (कमेरावादी) हर वर्ष 'क्रांति दिवस' के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इसका आयोजन रायबरेली में किया जा रहा है।
पार्टी का उद्देश्य सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन- पल्लवी पटेल
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। इसी उद्देश्य से वह गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दे रही हैं और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा कर रही हैं।
इस दौरान पल्लवी पटेल ने हाल ही में अतीक अहमद के बेटे से मुलाकात को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार का पढ़ा-लिखा युवा यदि दुनिया से चला जाता है तो उसके प्रति मानवीय संवेदनाएं स्वाभाविक होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मुलाकात केवल मानवीय संवेदना के आधार पर थी, इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था।
वहीं, भविष्य में अतीक अहमद के परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में पल्लवी पटेल ने कहा कि यह राजनीतिक विषय नहीं है और न ही इसे राजनीति का मुद्दा बनाया जाना चाहिए।


