TRENDING TAGS :
Raebareli News: राणा बेनी माधव समिति का पुनर्गठन, डीएम सरनीत कौर बनीं अध्यक्ष
Raebareli News: नई समिति में सात प्रशासनिक अधिकारी और चार समिति सदस्य शामिल, ऐतिहासिक विरासत व ऑडिटोरियम संचालन पर होगा फोकस।
Raebareli News
Raebareli News: शहर में राणा बेनी माधव से जुड़े ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाधिकारी ने अपनी अध्यक्षता वाली टीम में जिले के कई प्रमुख अधिकारियों के साथ राणा बेनी माधव समिति से जुड़े चार लोगों को भी शामिल किया है।
समिति में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी को शामिल किया गया है। इसके अलावा राणा बेनी माधव समिति से जुड़े चार प्रतिनिधियों को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है।
नई समिति का उद्देश्य राणा बेनी माधव की ऐतिहासिक विरासत, उनके योगदान और जिले की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने के साथ-साथ इससे जुड़े आयोजनों एवं गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करना है। प्रशासनिक अधिकारियों के समिति में शामिल होने से व्यवस्थाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, राणा बेनी माधव से जुड़े ऑडिटोरियम के संचालन को लेकर भी प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर ऑडिटोरियम के उपयोग के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। शुल्क निर्धारित होने के बाद ऑडिटोरियम में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर स्पष्ट व्यवस्था लागू हो सकेगी।
प्रशासन की इस पहल से राणा बेनी माधव की ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान मिलने और जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


