Raebareli News: रायबरेली के सरजूपुर में 42 फीट ऊंचे रावण का दहन, रामलीला में उमड़ी हजारों की भीड़

Raebareli News: रायबरेली के सरजूपुर में श्री रामलीला समिति की ओर से नौ दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। विजयादशमी पर 42 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ, जिसे बनाने में एक लाख रुपये से अधिक खर्च हुए।

Narendra Singh
Published on: 20 Oct 2026 10:43 PM IST
Raebareli News: रायबरेली के सरजूपुर में 42 फीट ऊंचे रावण का दहन, रामलीला में उमड़ी हजारों की भीड़
X

Raebareli News

Raebareli News: जिले की प्राचीन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने के उद्देश्य से सरजूपुर में वर्षों पुरानी रामलीला की परंपरा का इस वर्ष भी धूमधाम से निर्वहन किया गया। श्री रामलीला समिति सरजूपुर की ओर से नौ दिनों तक भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया गया। विजयादशमी के अवसर पर 42 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान मेले में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

समाजसेवी अमिताभ पांडेय ने बताया कि रामलीला के तहत बीते दिन लंका दहन की लीला का मंचन किया गया, जबकि विजयादशमी पर रावण दहन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस वर्ष रावण का पुतला 42 फीट ऊंचा बनाया गया था, जिस पर एक लाख रुपये से अधिक खर्च हुए। भगवान श्रीराम और माता जानकी की चरण वंदना के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

अगले दिन होगा भरत मिलाप कार्यक्रम

अमिताभ पांडेय ने बताया कि रामलीला की परंपरा के अनुसार, अगले दिन रायबरेली शहर के घंटाघर स्थित रामकृपाल चौराहे पर भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने तथा सत्य, धर्म और मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस और अग्निशमन टीम रही मुस्तैद

मेले में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। रावण दहन कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।विजयादशमी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story