Raebareli: पुरानी पेंशन, निजीकरण और टीईटी से मुक्ति की मांग को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Raebareli News: रायबरेली में अटेवा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक निकली यात्रा में पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण का विरोध और टीईटी से मुक्ति की मांग उठाई गई।

Narendra Singh
Published on: 21 Aug 2026 6:52 PM IST
Raebareli: पुरानी पेंशन, निजीकरण और टीईटी से मुक्ति की मांग को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा
X

Raebareli News

Raebareli News: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (एनएमओपीएस) और ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को रायबरेली में शिक्षकों और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण का विरोध और टीईटी से मुक्ति की मांग उठाई। विकास भवन से शुरू हुई यह यात्रा कलेक्ट्रेट तक पहुंची, जहां कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष अपनी मांगों को जोरदार ढंग से रखा।

बारिश के बावजूद जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी की और कहा कि उन्हें न तो नई पेंशन योजना (एनपीएस) स्वीकार है और न ही यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस)। उनका कहना था कि कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य और सम्मान के लिए केवल पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) ही लागू की जानी चाहिए।अटेवा के जिला संयोजक इरफान अहमद ने कहा कि संगठन लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ रहा है। जब तक कर्मचारियों को उनका अधिकार और सम्मान नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करना चाहिए।

जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इन्हीं तीन प्रमुख मांगों—पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण का विरोध और टीईटी से मुक्ति—को लेकर 25 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल पेंशन का मुद्दा नहीं, बल्कि कर्मचारियों के भविष्य और सम्मान की रक्षा का संघर्ष है।तिरंगा यात्रा का संचालन डलमऊ अध्यक्ष प्रकाश यादव और जिला कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मौर्य ने किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, शत्रुघ्न कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के अध्यक्ष महेन्द्र यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तथा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार मधेशिया सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में अटेवा की जिला महिला संयोजक सरला वर्मा, महिला महामंत्री ममता यादव, महामंत्री शैलेश यादव, संरक्षक राजेश यादव, शिवनाथ यादव, उमाशंकर शुक्ला, उर्दू शिक्षक संघ के मंत्री शोऐब हसन खान, अविनाश यादव, योगेंद्र गुप्ता, तुलसीराम, लालजी यादव, अनवर अली, अनिल यादव, इन्द्रसेन, अमित, मो. नसीम, सितांशु सोनकर, मयंक वर्मा, संतोष, सज्जन पाल, आशुतोष यादव, भगवती शर्मा, त्रिभुवन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story