TRENDING TAGS :
Raebareli News: रायबरेली में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च
Raebareli News: रायबरेली में बकरीद (ईद-उल-अजहा) से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शहर में फ्लैग मार्च किया गया और ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है।
Raebareli News
Raebareli News: आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद (ईदुज्जुहा) के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रायबरेली जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल लिया है।
प्रमुख इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च
अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) आलोक सिंह और सीओ सिटी अरुण नौहवार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील और प्रमुख व्यापारिक इलाकों में पैदल मार्च किया। यह फ्लैग मार्च सुपरमार्केट, कैपरगंज, कहारों का अड्डा और किला बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से संवाद भी किया।
ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए इस बार आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है।कड़ी चेतावनी: सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की विशेष टीम नजर रख रही है। किसी भी तरह की अफवाह उड़ाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से त्योहार को पारंपरिक गरिमा, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया "आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि आम जनता को त्योहार मनाने में कहीं भी कोई असुविधा या दिक्कत न हो। शासन द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।प्रशासन की इस मुस्तैदी से साफ है कि त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायबरेली पुलिस कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी गी।


