TRENDING TAGS :
Raebareli News: बड़े मंगल भंडारे में मानसिक विक्षिप्त को पुजारी ने मारी लात, वीडियो वायरल
Raebareli News: रायबरेली में बड़े मंगल के भंडारे के दौरान प्रसाद लेने पहुंचे मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को पुजारी द्वारा लात मारने का वीडियो वायरल।
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के बड़े मंगल के अवसर पर शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे के दौरान एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रसाद लेने के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश कर रहे व्यक्ति को कुछ लोगों ने रोक दिया।
इसी दौरान मंदिर के पुजारी ने उसे कथित तौर पर इतनी जोर से लात मारी कि वह कई फीट दूर जाकर गिर पड़ा।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में आने वाला हर व्यक्ति भगवान के आशीर्वाद और प्रसाद का हकदार होता है, ऐसे में इस तरह की घटना मानवता और धार्मिक मूल्यों पर सवाल खड़े करती है।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की जहानाबाद चौकी के अंतर्गत स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।


