रायबरेली में भाजपा ने दो मोर्चों की जिला कार्यकारिणी की घोषित, रामशरण रावत और सूर्य प्रकाश वर्मा को मिली कमान

Raebareli News: रायबरेली में भाजपा ने अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की, रामशरण रावत और सूर्य प्रकाश वर्मा को मिली कमान।

Narendra Singh
Published on: 11 Nov 2026 8:19 AM IST (Updated on: 11 Nov 2026 8:20 AM IST)
रायबरेली में भाजपा ने दो मोर्चों की जिला कार्यकारिणी की घोषित, रामशरण रावत और सूर्य प्रकाश वर्मा को मिली कमान
X

Raebareli News: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में जिले में अनुसूचित जाति मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व की अनुमति और जिला नेतृत्व की संस्तुति के बाद दोनों मोर्चों के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। नई कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में रामशरण रावत को जिलाध्यक्ष (निर्वाचित) बनाया गया है। वहीं राजेश कुमार पासी, घनश्याम गौतम, राजकिशोर पासी, विजय कुमार निर्मल, विकास अकेला, रामनाथ पासी, मन्नी लाल वाल्मीकि और विक्रम पासवान को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महेश कुमार पासी और सावित्री पासी को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सुजीत कुमार सोनकर, शिव बहादुर कोरी, हरिकेश कुमार पासी, धर्मेंद्र कुमार सोनकर, सुशील कुमार गौतम, राकेश कुमार पासी, राजेश कुमार वाल्मीकि, अयोध्या प्रसाद रावत और जितेंद्र कुमार गौतम समेत अन्य कार्यकर्ताओं को जिला मंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष, मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक और सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में सूर्य प्रकाश वर्मा को जिलाध्यक्ष (निर्वाचित) घोषित किया गया है। रविंद्र सविता, जितेंद्र जायसवाल (पिंकू), अमरजीत मौर्य, महेश सोनी, संजय लोधी, राज नारायण मौर्य, जगत पाल पटेल और हिमांशु सोनी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेश मौर्य, सुधीर वर्मा और सुनील साहू को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त अजय विश्वकर्मा, पारस यादव, राज किशोर चौधरी, सत्रोहन सोनी, संजय मौर्य, गुड्डू यादव, गिरजा शंकर शर्मा और बीएल लोधी को जिला मंत्री बनाया गया है। राजेश विश्वकर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, विंध्यचल यादव और सुरेश मौर्य को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। देशराज चौधरी को जिला कार्यालय मंत्री तथा नवीन मौर्य और मुकेश मौर्य को जिला सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। राजन प्रजापति को जिला मीडिया संयोजक और अनुराग सोनी को जिला सह मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

दोनों मोर्चों की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन की नीतियों और योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के साथ पार्टी को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का काम करेगी।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story