Raebareli News: 36 घंटे में सराफा लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार; 650 ग्राम चांदी और 11 ग्राम सोना बरामद

Raebareli News: रायबरेली के बछरावां में सराफा व्यवसायी से हुई लूट का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 650 ग्राम चांदी और 11 ग्राम सोना समेत पूरा लूटा गया माल बरामद किया गया है।

Narendra Singh
Published on: 28 Sept 2026 4:07 PM IST
Raebareli News: 36 घंटे में सराफा लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार; 650 ग्राम चांदी और 11 ग्राम सोना बरामद
X

Raebareli News

Raebareli News: बछरावां थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसायी ऋषि कुमार सोनी से हुई लूट की वारदात का रायबरेली पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, डंडा, बैग और पानी की बोतल भी बरामद की है। सभी आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि 26 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे डायल-112 के माध्यम से सराफा व्यवसायी के साथ लूट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बछरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर लुटेरों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों ने लगातार छानबीन और सुराग जुटाते हुए घटना का सफल अनावरण कर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से लूटे गए 650 ग्राम चांदी और 11 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, व्यवसायी का बैग, वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा और पानी की बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस ने दावा किया कि घटना में गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी कम उम्र के हैं। इनमें सबसे बड़े आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष है, जबकि अन्य की उम्र 19 से 20 वर्ष के आसपास है। सभी आरोपी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के सेक्टर-7 में रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक अभी तक आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।घटना के त्वरित खुलासे को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसपी रवि कुमार के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और बछरावां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से लूट की वारदात का तेजी से पर्दाफाश हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story