Raebareli News: रायबरेली में जनपदीय बेसिक शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Raebareli News: रायबरेली के पुलिस लाइन स्टेडियम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जनपदीय बेसिक शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Narendra Singh
Published on: 5 Nov 2026 1:03 PM IST
Raebareli News: रायबरेली में जनपदीय बेसिक शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
X

Raebareli News

Raebareli News: पुलिस लाइन स्टेडियम में जनपदीय बेसिक शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने भव्य शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जनपद के सभी 18 विकासखंडों से आए परिषदीय विद्यालयों के नन्हे खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस खेल आयोजन में बच्चों को अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रतियोगिता में पूरे उत्साह, लगन और खेल भावना के साथ हिस्सा लें।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल के निर्धारित नियमों का पालन करें और टीम भावना को प्राथमिकता दें। प्रतियोगिता में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना, अपनी प्रतिभा को निखारना और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के मैदान में मिलने वाला अनुभव जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस प्रतियोगिता में जिले के 18 विकासखंडों से आए बच्चों की सहभागिता से स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। अपने-अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व कर रहे नन्हे खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित नजर आए। शिक्षकों में भी प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना तथा खेलों के प्रति रुचि विकसित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story