TRENDING TAGS :
Raebareli News: : दुर्गा विसर्जन पर अलर्ट प्रशासन, राजघाट पर 20 गोताखोर तैनात, ड्रोन से निगरानी
Raebareli News: रायबरेली के राजघाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए 20 गोताखोर तैनात, बैरिकेडिंग और सुरक्षा जाल लगाए गए। ड्रोन से होगी निगरानी।
Raebareli News
Raebareli News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार से शुरू होने वाले प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर नगर पालिका और प्रशासन ने राजघाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अबकी बार सई नदी में जल स्तर बढ़ने से मूर्ति विसर्जन को लेकर सावधानी बरतीं जा रही है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए राजघाट पर 20 गोताखोरों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही नदी के किनारे बैरिकेडिंग कराई गई है और सुरक्षा के मद्देनजर जाल भी लगाए गए हैं।
नाव और स्टीमर रहेंगे तैनात, ड्रोन से होगी हर गतिविधि की निगरानी
विसर्जन स्थल पर नाव और स्टीमर की भी व्यवस्था की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जा सके। वहीं, विसर्जन के दौरान भीड़ और घाट की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
जिला प्रशासन का विशेष ध्यान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर है। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के राजघाट पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तैयारियां पूरी, सुरक्षा में लापरवाही की गुंजाइश नहीं
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका प्रशासन ने विसर्जन स्थल पर आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की है। नदी में जलस्तर और संभावित खतरों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। राजघाट पर की गई तैयारियों से श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
नगर पालिका और पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद।


