रायबरेली: ईसीआई नेट से हाईटेक होगी निर्वाचन प्रक्रिया, ERO और AERO को मिला प्रशिक्षण

Raebareli News: डीएम सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रायबरेली कलेक्ट्रेट में ईसीआई नेट का प्रशिक्षण हुआ, जिससे निर्वाचन कार्य डिजिटल और पारदर्शी बनेंगे।

Narendra Singh
Published on: 5 Nov 2026 7:08 PM IST
रायबरेली: ईसीआई नेट से हाईटेक होगी निर्वाचन प्रक्रिया, ERO और AERO को मिला प्रशिक्षण
X

Raebareli News: निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग की पहल ईसीआई नेट (ECINET) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ईसीआई नेट पोर्टल की कार्यप्रणाली, विभिन्न सुविधाओं और निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं के डिजिटल प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही पोर्टल के माध्यम से निर्वाचन संबंधी कार्यों को सरल, सुगम, समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संपादित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के लिए ईसीआई नेट एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके प्रभावी उपयोग से निर्वाचन संबंधी कार्यों के संचालन में सुगमता आएगी और व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी को गंभीरता से समझें और निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में ईसीआई नेट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल सहित जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story