Raebareli News: मिलावटी मिठाई पर बड़ा एक्शन, 5 क्विंटल से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट

Raebareli News: रायबरेली में मिलावटी मिठाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सरेनी-बछरावां में 5 क्विंटल से अधिक संदिग्ध खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई।

Narendra Singh
Published on: 26 Aug 2026 8:52 AM IST
Raebareli News: मिलावटी मिठाई पर बड़ा एक्शन, 5 क्विंटल से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट
X

Raebareli News

Raebareli News: जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर जिले में मिलावटी एवं अधोमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने सरेनी और बछरावां क्षेत्र में मिठाई की दुकानों एवं निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री को नष्ट कराया।

सरेनी क्षेत्र के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस पर कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ क्विंटल चमचम नष्ट कराया गया। वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना बरामद होने के बाद उसे भी मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

इसके अलावा बछरावां क्षेत्र के अघौरा में भी विभाग की टीम ने मिठाई निर्माण इकाइयों पर कार्रवाई की। यहां वीरेंद्र कुमार की इकाई सहित एक अन्य मिठाई निर्माण इकाई से एक-एक क्विंटल छेना और काला जामुन नष्ट कराया गया। विभाग की टीमों ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हुए संदिग्ध एवं मानक के अनुरूप न पाए जाने वाले उत्पादों को मौके पर ही नष्ट कराया।

खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें लगातार भ्रमणशील हैं। मिठाई की दुकानों, खाद्य प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाइयों की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं भी मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पाई गई तो उसे जब्त कर नियमानुसार संबंधित व्यापारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की लगातार छापेमारी से मिलावटखोर कारोबारियों में हड़कंप है।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story