Raebareli News : रायबरेली में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 13 डंपरों पर ₹5.50 लाख जुर्माना

Raebareli News : रायबरेली में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 13 डंपरों पर चालान कर ₹5.50 लाख का जुर्माना वसूला गया।

Narendra Singh
Published on: 21 May 2026 12:38 PM IST
Raebareli News : रायबरेली में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 13 डंपरों पर ₹5.50 लाख जुर्माना
X

Raebareli Illegal Mining Crackdown

Raebareli News : जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर अपना कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी (DM) सरनीत कौर के सख्त निर्देशों पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरंग और डस्ट से लदे 13 डंपरों को पकड़कर किया गया चालान कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई से वाहन चालकों और खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

​दो प्रमुख मार्गों पर खनन विभाग की छापेमारी

​खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा के नेतृत्व में टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में औचक छापेमारी की। इस दौरान बिना वैध कागजात के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर शिकंजा कसा गया ​ऊंचाहार व गदागंज रोड: टीम ने इस मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 9 अवैध डंपरों को पकड़ा।​बछरावां से लालगंज रोड: इस मार्ग पर भी खनन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए 4 गाड़ियों को अपने कब्जे में लिया।​इन सभी 13 वाहनों में क्षमता से अधिक मोरंग और डस्ट (बालू) लदी हुई थी, और चालकों के पास परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या रॉयल्टी पेपर नहीं थे।

​₹5.50 लाख का वसूला गया राजस्व

​खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों को नजदीकी थानों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। जिला प्रशासन ने इन सभी 13 डंपरों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 5 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना (राजस्व) वसूला है।

​"अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन स्वामी को बख्शा नहीं जाएगा।"

सुरेश लकड़ा, खनन अधिकारी

​वाहन चालकों और माफियाओं में हड़कंप​जिलाधिकारी सरनीत कौर की इस बैक-टू-बैक कार्रवाई से रायबरेली के खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ने वाले डंपरों के पहिए थम गए हैं। जिला प्रशासन की इस मुस्तैदी की आम जनता भी सराहना कर रही है, क्योंकि ओवरलोड डंपरों की वजह से न सिर्फ सड़कें टूट रही थीं, बल्कि आए दिन हादसे भी हो रहे

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story