TRENDING TAGS :
Raebareli News रायबरेली में सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर लाखों के जेवरात की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Raebareli News: रायबरेली में सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर लाखों के जेवरात लूटे, मिल एरिया थाना क्षेत्र में हुई वारदात से इलाके में सनसनी।
Raebareli News
Raebareli News: रायबरेली में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले की है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यवसायी रमन कुमार अपनी दुकान बंद कर देर शाम घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने रमन कुमार को गोली मार दी और उनके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल व्यापारी सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायल व्यापारी रमन कुमार के अनुसार लूटे गए बैग में करीब पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोशन सिंह पटेल ने बताया कि घायल को पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया था। उसे फायरआर्म इंजरी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है और सर्जन व ऑर्थो सर्जन की टीम उसकी निगरानी कर रही है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


