TRENDING TAGS :
Raebareli News: रायबरेली में ब्लॉक परिसर के पास जमीन कब्जाने का आरोप, डीएम से न्याय की गुहार
Raebareli News: रायबरेली के सलोन क्षेत्र में ब्लॉक परिसर से सटी जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दबंगों पर जबरन नींव खुदवाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
Raebareli News
Raebareli News: रायबरेली में भू-माफियाओं को लेकर योगी सरकार के सख्त दावों के बीच जमीन पर कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है। मामला सलोन थाना क्षेत्र के सांडा सैदन गांव का है, जहां निवासी सय्यद रज़ी हुसैन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का कहना है कि सलोन विकासखंड परिसर से सटी उनकी करीब 34 बिस्वा जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि दबंग खेत में नींव खुदवा रहे हैं, जबकि उक्त जमीन पर पिछले कई दशकों से उनका कब्जा चला आ रहा है। पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत पहले भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अब पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में जानकारी के लिए सलोन एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।


