Raebareli News: रायबरेली में बंदरों के आतंक से मिलेगी राहत, पकड़ने की टेंडर प्रक्रिया शुरू

Raebareli News: रायबरेली में बंदरों के आतंक से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Narendra Singh
Published on: 11 Aug 2026 2:43 PM IST
Raebareli News
X

Raebareli News(Photo-Social Media)

Raebareli News: शहर में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पालिका परिषद ने बंदरों को पकड़ने की तैयारी तेज कर दी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही विशेषज्ञ टीम शहर में अभियान चलाकर बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वन विभाग द्वारा निर्धारित उपयुक्त स्थान पर छोड़ेगी।

शहर के कई इलाकों में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी गवर्नमेंट कॉलोनी में देखने को मिल रही है, जहां सरकारी कर्मचारी, उनके परिवार और यहां तक कि न्यायिक अधिकारियों को भी बंदरों के उत्पात का सामना करना पड़ रहा है। बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं, कपड़े फाड़ देते हैं और कई बार लोगों पर हमला भी कर देते हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समस्या और अधिक गंभीर बनी हुई है।

नगर पालिका को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू की है। ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशिक्षित टीम को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जो मानकों के अनुरूप बंदरों को पकड़ने का कार्य करेगी। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी जानवर को नुकसान न पहुंचे और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही शहर को बंदरों के आतंक से राहत मिलेगी। लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से बंदरों के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा था और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। नगर पालिका का कहना है कि अभियान शुरू होने के बाद प्राथमिकता उन क्षेत्रों को दी जाएगी, जहां बंदरों का आतंक सबसे अधिक है। प्रशासन का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ वन्यजीवों के संरक्षण के नियमों का भी पूरी तरह पालन करना है।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story