Reabareli News: रोडवेज की 50 करोड़ की जमीन से 22 कब्जेदार बेदखल, 30.84 लाख का अर्थदंड

Reabareli News: रायबरेली रोडवेज डिपो की 50 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने का आदेश, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने 22 दुकानदारों पर लगाया 30.84 लाख जुर्माना

Narendra Singh
Published on: 27 Nov 2026 9:57 PM IST
Reabareli News: रोडवेज की 50 करोड़ की जमीन से 22 कब्जेदार बेदखल, 30.84 लाख का अर्थदंड
X

Raebareli News: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की रायबरेली डिपो की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा जमाकर दुकानें संचालित करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद में एक बार फिर निगम के पक्ष में फैसला आया है। जिला जज के निर्देश पर मुकदमों की दोबारा सुनवाई पूरी करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने 22 कब्जेदारों के खिलाफ बेदखली का आदेश सुनाया है। इसके साथ ही सभी पर कुल 30 लाख 84 हजार 84 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। कब्जे वाली जमीन की मौजूदा कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

दरअसल, शहर के भीमखपुर क्षेत्र में बस स्टेशन के निर्माण के लिए वर्ष 1953 में भूमि संख्या 163 और 164 का अधिग्रहण किया गया था। इसके लिए राय चंदी दयाल और राय हरकृष्ण दयाल की भूमि का अधिग्रहण कर नियमानुसार प्रतिकर भी दिया गया था। इसके बाद समय बीतने के साथ बस स्टेशन चौराहे से लखनऊ रोड की ओर सड़क किनारे निगम की जमीन पर धीरे-धीरे अवैध कब्जे होने लगे। लोगों ने जमीन पर दुकानें बनाकर कारोबार शुरू कर दिया।

इस मामले को लेकर लंबे समय तक कानूनी लड़ाई चली। उच्च न्यायालयों में मुकदमेबाजी के बाद वर्ष 2009 में परिवहन निगम की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में बेदखली के मुकदमे दायर किए गए थे। अप्रैल 2025 में सुनवाई के बाद तत्कालीन आदेश में कब्जेदारों के खिलाफ फैसला सुनाते हुए प्रत्येक पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया था।

हालांकि, कब्जेदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट के इस फैसले को जिला जज न्यायालय में चुनौती दी। अप्रैल 2026 में जिला जज ने मामले में दोबारा सुनवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सभी मुकदमों की पुनः सुनवाई की गई। सुनवाई पूरी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने फिर से कब्जेदारों के खिलाफ फैसला सुनाते हुए बेदखली का आदेश जारी कर दिया। इस बार कब्जे की अवधि और संबंधित मामलों के आधार पर कुल 30.84 लाख रुपये का अर्थदंड निर्धारित किया गया है।प्रशासनिक फैसले के बाद रोडवेज की जमीन पर वर्षों से दुकानें संचालित कर रहे 22 कब्जेदारों को बड़ा झटका लगा है। अब निगम की बेशकीमती जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।

इन 22 कब्जेदारों पर लगाया गया अर्थदंड

क्रम| कब्जेदार / प्रतिष्ठान| अर्थदंड (रुपये)

1| दिनेश मशीनरी स्टोर – दिनेश जायसवाल| 3,74,828

2| हीरा पाइप – जवाहरलाल| 1,27,216

3| त्रिलोकी भोजनालय – दिनेश चंद्र द्विवेदी| 1,83,546

4| सत्य साईं चाट भंडार – आशीष कुमार गुप्ता| 1,19,394

5| श्री स्वीट्स – कमला नारायण| 2,42,128

6| जय कुमार| 1,62,590

7| गुजराती नमकीन भंडार – माधव प्रसाद गुप्ता| 1,33,816

8| मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक्स – राजेश कुमार वर्मा| 1,42,660

9| शिवम कंप्यूटर्स – राज बहादुर तिवारी| 2,53,210

10| बाजपेयी शाकाहारी भोजनालय – रमेश बाजपेयी| 1,17,124

11| आनंद स्वीट्स – आनंद प्रकाश गुप्ता| 1,33,816

12| शुक्ला प्रोवीजन स्टोर – नीरज शुक्ला| 10,600

13| रूप श्री प्रिंटर्स – अयोध्या प्रसाद| 1,31,600

14| देहली पाइप – बृजकिशोर जायसवाल| 1,17,514

15| कोपल बेकरी – विकास त्रिपाठी| 1,10,980

16| स्वामी स्वीट्स – आत्मा शरण गुप्ता| 1,24,972

17| रवि जनरल स्टोर – दीपू सिंह| 1,17,216

18| पान भंडार – लक्ष्मीकांत| 52,800

19| जय मां अंबे पान भंडार – धर्मचंद्र गुप्ता| 13,564

20| शिवशंकर लस्सी भंडार – अजय कुमार| 1,10,980

21| दीप जनरल स्टोर – वाल्डे सिंह| 2,79,742

22| राजेश जनरल स्टोर – राजेश गुप्ता| 1,23,718

| कुल अर्थदंड| 30,84,084

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story