रायबरेली में डीएम ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनी

Raebareli News: रायबरेली के मंचितपुर व सिधौना में डीएम सरनीत कौर ब्रोका का निरीक्षण, शिक्षा, पोषण व साफ-सफाई व्यवस्था परखी, लापरवाही पर दी चेतावनी

Narendra Singh
Published on: 27 Nov 2026 9:08 PM IST
रायबरेली में डीएम ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनी
X

Raebareli News: रायबरेली मंचितपुर और सिधौना में शिक्षण व्यवस्था, उपस्थिति, साफ-सफाई व पेयजल सुविधाओं का लिया जायजा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनीजिले में परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को मंचितपुर और सिधौना स्थित प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति और उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को परखा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जा रहे पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि केंद्रों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और बच्चों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर पोषण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की शिक्षा, पोषण और उनके सुरक्षित वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी अमावा रत्नाकर त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story