Raebareli News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने CMO डॉ. मनोज शुक्ला का किया सम्मान

Raebareli News: रायबरेली में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और फार्मासिस्टों को सम्मानित किया। CMO डॉ. मनोज शुक्ला ने फार्मासिस्टों की भूमिका को स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण बताया।

Narendra Singh
Published on: 25 Sept 2026 8:15 PM IST
Raebareli News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने CMO डॉ. मनोज शुक्ला का किया सम्मान
X

Raebareli News

Raebareli News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं फार्मासिस्टों का सम्मान किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज शुक्ला और डॉ. राकेश यादव को बुके भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, मंत्री दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष अतुल यादव सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे। एसोसिएशन के जनार्दन सिंह ने सभी फार्मासिस्टों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 25 सितंबर का दिन फार्मासिस्टों के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि जब डॉ. मनोज शुक्ला जगतपुर में तैनात थे, तब उन्होंने उन्हें ज्वाइन कराया था। आज उन्हीं का सीएमओ के रूप में सम्मान करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है।


सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में मैनपावर की कमी के बावजूद फार्मासिस्ट बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएचसी और सीएचसी पर फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कई स्थानों पर चिकित्सकों की कमी के कारण फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले फार्मासिस्टों को भी सम्मानित किया गया। शिव महापुराण कथा के दौरान बेहतर कार्य करने वाले अभिषेक त्रिपाठी को सीएमओ ने सम्मानित किया। इसके अलावा संधीनागिन सीएचसी से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात अर्चना जी और आनंद देव सिंह को भी उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।सीएमओ ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं और उनके अच्छे कार्यों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story