Raebareli News: रायबरेली में पुलिस मुठभेड़: ज्वेलर्स चोरी गैंग का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 2 बदमाश घायल

Raebareli News: रायबरेली के मिलएरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में ज्वेलर्स चोरी गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बदमाश जवाबी फायरिंग में घायल हो गए।

Narendra Singh
Published on: 7 Aug 2026 8:50 AM IST
Raebareli News: रायबरेली में पुलिस मुठभेड़: ज्वेलर्स चोरी गैंग का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 2 बदमाश घायल
X

Raebareli News

Raebareli News: रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में ज्वेलर्स चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। मिलएरिया थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अमावा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली कि देर रात मिलएरिया थाना क्षेत्र के लोनियन का पुरवा गांव स्थित शारदा नहर पुल के पास कुछ बदमाश चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं और नई चोरी की योजना बना रहे हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक स्विफ्ट डिजायर कार और 12.80 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक यह बरामदगी मिलएरिया के तकिया चौराहा स्थित ज्वेलर्स दुकानों और अमेठी के मोहनगंज क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़ी है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।- आलोक सिंह, एडिशनल एसपी रायबरेली दिनांक 6/7 अगस्त 2026 की रात्रि मुखबिर खास की सूचना प्राप्त होती है कि मिल एरिया क्षेत्र में कुछ बदमाशों द्वारा तकिया में हुई चोरी के माल का बंटवारा तथा पुनः चोरी की योजना बना रहे हैं।

​इस सूचना पर पुलिस के द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान बदमाशों के द्वारा पुलिस के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस के द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए तथा तीन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस के द्वारा उनकी घेराबंदी की गई तथा तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।​मौके से दो अदद तमंचा मय खोखा कारतूस, एक डिजायर कार तथा सफेद धातु के आभूषण प्राप्त हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अमावा भेज दिया गया है तथा मौके पर एफएसएल आ गई है एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story