Raebareli News: तिरंगा यात्रा के साथ युवा संवाद कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

Raebareli News: रायबरेली के जगतपुर में तिरंगा यात्रा के बाद आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने युवाओं से संवाद किया। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पेपर लीक और स्थानीय समस्याओं पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

Narendra Singh
Published on: 12 Aug 2026 3:37 PM IST
Raebareli News: तिरंगा यात्रा के साथ युवा संवाद कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
X

Raebareli News

Raebareli News: ऊंचाहार के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने बुधवार को जगतपुर के रामलीला मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पंडित जालीपा प्रसाद विद्यालय पहुंची, जहां आयोजित "नई पीढ़ी का राष्ट्रीय संवाद" कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके साथ सतत संवाद ही मजबूत भारत की नींव है। उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से युवाओं की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सामने आती हैं, जिनका समाधान सरकार की प्राथमिकता है।इस दौरान छात्रों ने सरकारी कार्यालयों और थानों में भ्रष्टाचार तथा रिश्वतखोरी जैसे मुद्दे उठाए। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नौकरी से हटाने के साथ जेल भी भेजा जाएगा।

कार्यक्रम में ग्रामीणों और छात्रों ने जलभराव, सड़क और बिजली जैसी स्थानीय समस्याओं को भी रखा। मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सख्त कानून बनाया है ताकि भविष्य में किसी भी परीक्षा की निष्पक्षता से समझौता न हो। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल केवल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं के मुद्दों को उठाते हैं, जबकि सरकार ठोस समाधान पर काम कर रही है।संभल प्रकरण और विपक्षी नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

वहीं राहुल गांधी के युवाओं से संवाद कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा लगातार युवाओं के बीच संवाद कर रही है और अन्य दल केवल उसकी नकल कर रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि देशभक्ति, ईमानदारी और विकास की भावना के साथ नई पीढ़ी ही विकसित भारत का सपना साकार करेगी।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story