Raebareli News: रायबरेली में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 21 अभ्यर्थी गिरे, जिला अस्पताल में भर्ती

Raebareli News: रायबरेली में यूपी पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान कड़ी धूप और भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते करीब 21 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने और कमजोरी के बाद अभ्यर्थियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Narendra Singh
Published on: 4 Oct 2026 10:39 AM IST
Raebareli News: रायबरेली में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 21 अभ्यर्थी गिरे, जिला अस्पताल में भर्ती
X

Raebareli News

Raebareli News: जिले के पीएसी कैंपस में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कड़ी धूप में दौड़ के दौरान करीब 21 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने और कमजोरी के कारण कई अभ्यर्थी मैदान में गिर पड़े। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें सुबह करीब पांच बजे बुलाया गया था और उनकी रनिंग लगभग 5:30 बजे होनी थी, लेकिन सर्वर संबंधी समस्या के चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई। इसके बाद करीब 8:30 बजे तेज धूप के बीच अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए मैदान में उतार दिया गया। लंबे समय तक इंतजार और इसके बाद तेज धूप में दौड़ लगाने के कारण कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई।बाराबंकी से भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थी राघवेन्द्र यादव ने बताया कि यूपी पुलिस की रनिंग होनी थी। उनके मुताबिक, अभ्यर्थियों को सुबह पांच बजे बुलाया गया था और 5:30 बजे दौड़ प्रस्तावित थी, लेकिन सर्वर नहीं चलने के कारण प्रक्रिया में देरी हुई। करीब 8:30 बजे धूप में रनिंग कराई गई, जिसके दौरान कई अभ्यर्थी चक्कर खाकर गिर पड़े।

एक अन्य अभ्यर्थी अभिषेक कुमार ने बताया कि पीएसी ग्राउंड में भर्ती प्रक्रिया के लिए पहुंचे थे। कड़ी धूप में करीब आठ बजे दौड़ कराई गई। रनिंग के दौरान अचानक चक्कर आया और वह मैदान में गिर पड़े।घटना के बाद भर्ती स्थल पर मौजूद कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों को संभाला तथा उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अभ्यर्थियों का उपचार किया। घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं और अभ्यर्थियों के लिए किए गए इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story