Raebareli News: राहुल गांधी की कथित विदेशी नागरिकता पर रायबरेली कोर्ट में डेढ़ घंटे चली बहस

Raebareli News: राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में रायबरेली एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से दस्तावेज पेश, अगली सुनवाई 12 दिसंबर को निर्धारित।

Narendra Singh
Published on: 5 Dec 2025 8:44 PM IST (Updated on: 5 Dec 2025 8:45 PM IST)
An hour and a half debate in Rae Bareli court over alleged foreign citizenship of Rahul Gandhi
X

राहुल गांधी की कथित विदेशी नागरिकता पर रायबरेली कोर्ट में डेढ़ घंटे चली बहस (Photo- Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता के मामले में रायबरेली के एमपी एमएलए कोर्ट में आज डेड़ घण्टे चली बहस में याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट के समक्ष तमाम दस्तावेज़ सौंपे हैं। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसम्बर तय की गई है।

बंगलोर के भाजपा नेता और याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने रायबरेली के एमपी एमएलए कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमे उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी नागरिकता होने का आरोप लगाया था। डॉक्टर विवेक कुमार की कोर्ट में आज याचिका करता के वकील विन्देश्वरी पांडे ने डेढ़ घंटे बहस की। इस दौरान याचिका करता के वकील की तरफ से कोर्ट द्वारा मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज माननीय कोर्ट को सौंप दिए गए विन्देश्वरी पांडेय, याचिकाकर्ता के वकील

याचिकाकर्ता और भाजपा नेता विग्नेश शिशिर ने ये आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के पास विदेशी नागरिकता है और लगातार राहुल गांधी चुनाव के दौरान झूठा हलफनामा पेश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि इसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी विग्नेश शिशिर, याचिकाकर्ता

कोर्ट में सुनवाई होने के बाद विग्नेश शिशिर के साथ आए सुरक्षा कर्मी और वकीलों में थोड़ी बहस हो गई जिसकी वजह से कोर्ट की कार्रवाई कुछ देर बाधित रही। इसके बाद जब कार्रवाई शुरू हुई तो डेढ़ घंटे तक कार्रवाई चली। इस दौरान विग्नेश शिशिर को रायबरेली में वकीलों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर तय की गई है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story