Raebareli News: ई-रिक्शा चालकों पर चला RTO प्रवर्तन का डंडा

Raebareli News: एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह के नेतृत्व में सुबह से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एआरटीओ ने बिना वैध कागज़त या लाइसेंस के बिना दौड़ रहे लगभग एक दर्जन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

Narendra Singh
Published on: 2 April 2025 12:24 PM IST
Raebareli News: ई-रिक्शा चालकों पर चला RTO प्रवर्तन का डंडा
X

ई-रिक्शा चालकों पर चला आरटीओ प्रवर्तन का डंडा   (photo: social media )

Raebareli News: रायबरेली में ई रिक्शा के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बछरावाँ में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ई-रिक्शा चालक की मन मानी से रोजाना हो रहे दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह के नेतृत्व में सुबह से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एआरटीओ ने बिना वैध कागज़त या लाइसेंस के बिना दौड़ रहे लगभग एक दर्जन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर पूरे प्रदेश समेत रायबरेली में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऐसे ई रिक्शे चिन्हित किये जा रहे हैं जिनके वैध परिपत्र नहीं हैं। इस दौरान उन रिक्शा चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है, जिनके पास वैध लाइसेंस नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ अवैध रिक्शे सीज़ किये गए हैं जबकि कुछ का चालान हुआ है।

चेकिंग अभियान

एआरटीओ के मुताबिक यह अभियान पूरे ज़िले में चरणबद्ध तरीके से लगातार चल रहा है। मनोज कुमार सिंह.. एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बिना फिटनेस की गाड़ियां जो चल रही है उनके गाड़ी के कागजात भी चेक किए जा रहे हैं और एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का चालन किया गया है।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story