Raebareli News: शिवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा! श्रद्धा दुबे मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

Raebareli News: रायबरेली की श्रद्धा दुबे से जुड़े शिवा हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश के बीच 25 हजार रुपये के इनामी ऋषभ राय से कथित संबंधों की चर्चा भी सामने आई है।

Narendra Singh
Published on: 14 Oct 2026 2:25 PM IST
Raebareli News
X

Raebareli News(Photo-Social Media)

Raebareli News: राजधानी लखनऊ के चर्चित हजरतगंज शिवा हत्याकांड में आरोपियों की तलाश तेज हो गई है। मामले में रायबरेली के रामजीपुरम की रहने वाली श्रद्धा दुबे का नाम सामने आने के बाद हत्याकांड के तार रायबरेली से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हजरतगंज पुलिस श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Raebareli News

जेल से मिली थी शिवा को धमकी, पुलिस को दी गई थी शिकायत

इस हत्याकांड में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अलीगंज क्षेत्र से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामी ऋषभ राय ने पूर्व में जेल में रहते हुए शिवा को धमकी दी थी। इस संबंध में शिवा ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी थी। अब सवाल उठ रहा है कि क्या शिवा को पूर्व में मिली धमकी और उसकी हत्या के बीच कोई संबंध है? हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

श्रद्धा दुबे और ऋषभ राय के कथित संबंधों पर उठे सवाल

हत्याकांड में आरोपी बताई जा रही श्रद्धा दुबे और ऋषभ राय के बीच करीबी संबंध होने की भी चर्चा सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस हत्याकांड के पीछे कोई पुराना विवाद या रंजिश थी? इन चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रायबरेली के रामजीपुरम में है श्रद्धा दुबे का घर

जानकारी के मुताबिक श्रद्धा दुबे मूल रूप से रायबरेली के रामजीपुरम की रहने वाली हैं। उन्होंने रायबरेली के एक निजी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। परिवार में उनके पिता एसपी दुबे सहित अन्य सदस्य हैं। जब रामजीपुरम स्थित आवास पर परिवार के सदस्यों से इस पूरे मामले में बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

आरोपियों की तलाश में हजरतगंज पुलिस सक्रिय

हजरतगंज पुलिस द्वारा श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की कार्रवाई के बीच हत्याकांड से जुड़े कई सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शिवा की हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी? क्या पहले मिली धमकी का इस वारदात से कोई संबंध है, या फिर हत्या के पीछे कोई दूसरी साजिश थी? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और आधिकारिक खुलासे के बाद ही सामने आ सकेंगे।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story