Raebareli News: कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने गृह मंत्री अमित शाह से की सपरिवार मुलाकात

Raebareli News: ऊंचाहार विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सपरिवार शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें और चर्चा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Narendra Singh
Published on: 24 Jun 2026 10:39 PM IST
Raebareli News
X

Raebareli News(Photo-Social Media)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक Manoj Kumar Pandey ने बुधवार को अपने परिवार के साथ देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मंत्री मनोज कुमार पांडे ने गृह मंत्री से आत्मीय संवाद करते हुए उनका आशीर्वाद, स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भेंट के बाद मनोज कुमार पांडे ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह भारतीय राजनीति में दृढ़ इच्छाशक्ति, स्पष्ट निर्णय क्षमता और सशक्त संगठन निर्माण की अद्भुत कार्यशैली के प्रतीक हैं। उनका नेतृत्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की प्रतिबद्धता देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि इस आत्मीय मुलाकात के दौरान गृह मंत्री के विचारों, अनुभवों और मार्गदर्शन से जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली है।

अमित शाह का व्यापक राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और विकास के प्रति उनकी स्पष्ट सोच समाज एवं राष्ट्र के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। मनोज कुमार पांडे ने बताया कि गृह मंत्री का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा जनता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जनहित, विकास और सुशासन के लक्ष्य को लेकर वह निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें परिवार के सदस्यों ने भी गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गृह मंत्री के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर मंत्री मनोज कुमार पांडे ने जनसेवा और विकास के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story