Raebareli News: ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक शिव महापुराण कथा, CM योगी ने स्वीकारा निमंत्रण

Raebareli News: ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक शिव महापुराण कथा, मंत्री मनोज पांडे ने सीएम योगी को दिया निमंत्रण, मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

Narendra Singh
Published on: 7 Sept 2026 9:28 AM IST
Raebareli News: ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक शिव महापुराण कथा, CM योगी ने स्वीकारा निमंत्रण
X

Raebareli Unchahar Shiv Mahapuran Katha

Raebareli News: ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में आगामी 11 से 17 सितंबर तक भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा का वाचन देश के प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट की और उन्हें ऊंचाहार में आयोजित होने वाली महाशिवपुराण कथा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कथा तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का विराट संगम बनने जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आयोजन की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सहभागिता के बारे में भी जानकारी दी।

बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पावन आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के आमंत्रण स्वीकार करने की जानकारी मिलते ही ऊंचाहार क्षेत्र के शिवभक्तों में उत्साह और बढ़ गया है। अब श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री के आगमन और उनके स्वागत की प्रतीक्षा है।11 से 17 सितंबर तक चलने वाली इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। क्षेत्र में इसे लेकर धार्मिक माहौल बनता दिखाई दे रहा है।आयोजकों का कहना है कि महाशिवपुराण कथा के माध्यम से ऊंचाहार की धरती पर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन से आयोजन की गरिमा और बढ़ने की उम्मीद है।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story