Raebareli News: रायबरेली में 11 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, 11 नए बीईओ की तैनाती

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। रायबरेली जिले से 11 बीईओ का दूसरे जनपदों में स्थानांतरण हुआ है, जबकि 11 नए अधिकारियों को जिले में तैनाती मिली है।

Narendra Singh
Published on: 16 Nov 2026 9:45 PM IST
Raebareli News: रायबरेली में 11 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, 11 नए बीईओ की तैनाती
X

Raebareli News

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में प्रदेश के 496 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल का असर रायबरेली जनपद पर भी पड़ा है। जिले में तैनात 11 खंड शिक्षा अधिकारियों का दूसरे जनपदों में स्थानांतरण किया गया है, जबकि विभिन्न जिलों से 11 नए बीईओ को रायबरेली भेजा गया है।

जारी सूची के अनुसार रायबरेली से स्थानांतरित होने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों में विजय प्रकाश, रिचा सिंह, नंदलाल रजक, तरुण कुमार, अश्विनी कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश सिंह, राजीव कुमार ओझा, शीतल श्रीवास्तव, राममिलन यादव, सत्य प्रकाश यादव और अरविंद कुमार सिंह शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को दूसरे जनपदों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरे जिलों से रायबरेली आएंगे 11 नए बीईओ

तबादला सूची के तहत रायबरेली में 11 नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें संतोष कुमार पांडे को अंबेडकर नगर, शशांक मिश्रा को अमेठी, सुमन मिश्रा को प्रयागराज और ओम नारायण सिंह को प्रतापगढ़ से स्थानांतरित किया गया है।इसके अलावा पूनम मिश्रा लखनऊ, आशीष कुमार, नागेंद्र चौधरी और संजीव भारती लखीमपुर खीरी से रायबरेली आएंगे। वहीं, अनुज कुमार, रतन लाल और धोखे लाल का स्थानांतरण हरदोई से रायबरेली किया गया है।

ब्लॉक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था में दिखेगा बदलाव

बेसिक शिक्षा विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद रायबरेली की शिक्षा व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नए खंड शिक्षा अधिकारियों के आने से ब्लॉक स्तर पर विभागीय कार्यों का संचालन नई टीम के जिम्मे होगा।खंड शिक्षा अधिकारियों की प्रमुख जिम्मेदारियों में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण, शिक्षकों से संबंधित विभागीय कार्यों की निगरानी, शैक्षिक गतिविधियों का संचालन और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल है। ऐसे में नए अधिकारियों की तैनाती से जिले के विभिन्न विकासखंडों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव आने की उम्मीद है।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story