Raebareli News: रायबरेली के ऊंचाहार में मनोज कुमार पाण्डेय के सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

Raebareli News: रायबरेली के ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के सम्मान में विशाल जन सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया।

Newstrack Network
Published on: 28 Jun 2026 10:13 PM IST (Updated on: 28 Jun 2026 10:30 PM IST)
Raebareli News
X

Raebareli News (Image Credit-Newstrack)

रायबरेली, 28 जून। ऊंचाहार के बाबूगंज नेवादा में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के सम्मान में विशाल जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया।

आयोजकों के अनुसार समारोह में 10 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि "प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले लोग आज राम की बात किस मुंह से कर रहे हैं।"



उन्होंने कहा कि जाति की राजनीति करने वालों ने वर्षों तक समाज को बांटने और युवाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना भेदभाव के सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।



मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार "सबका साथ, सबका विकास और सबका अधिकार" की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण व्यवस्था और अधिक सरल एवं सुगम बनाने के लिए बड़े निर्णय लिए जाएंगे।



कार्यक्रम में अभिलाष चंद्र कौशल और मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने भी मंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। जन सम्मान समारोह के आयोजक प्रधान प्रमोद सिंह फौजी, अरुण सिंह एवं अन्य सहयोगियों ने मंत्री को फूल-मालाओं से सम्मानित किया तथा दान तुला कर मिठाई वितरित की।



इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह, राकेश पासी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story