×

राहुल के रोड शो में एबीवीपी का होर्डिंग, कहा-पोगो के बजाय पप्पू को देखें बच्चे

होर्डिंग्स में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल को पप्पू बताया गया है। होर्डिंग्स में बच्चों को बताया गया है कि लखनऊ में पप्पू आ रहे हैं, जिन्हें बच्चे देख सकते हैं। एबीवीपी के इन होर्डिंग्स में लिखा है कि कार्टून चैनल पोगो देखने से अच्छा है कि पप्पू को देखा जाए।

zafar
Published on: 23 Sep 2016 7:03 AM GMT
राहुल के रोड शो में एबीवीपी का होर्डिंग, कहा-पोगो के बजाय पप्पू को देखें बच्चे
X

rahul gandhi-road show-pappu -pogo channel

लखनऊ: पोस्टर और होर्डिंग वार का एक और मोर्चा खुल गया है। एबीवीपी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू की उपाधि देकर लखनऊ में बड़े बड़े होर्डिंग्स लगवाए हैं। होर्डिंग्स में स्लोगन्स लिख कर भी कांग्रेस उपाध्यक्ष का मजाक उड़ाया गया है।

राहुल गांधी बनाम पप्पू

-एबीवीपी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के आसपास और कई अन्य जगहों पर बड़े बड़े होर्डिंग्स लगा कर राहुल गांधी को पप्पू बताते हुए उनका मजाक उड़ाया है।

-होर्डिंग्स में बच्चों को बताया गया है कि लखनऊ में पप्पू आ रहे हैं, जिन्हें बच्चे देख सकते हैं।

-एबीवीपी के इन होर्डिंग्स में लिखा है कि कार्टून चैनल पोगो देखने से अच्छा है कि बच्चे पप्पू को देखें।

-बता दें, कि हाल में अमेठी में भी भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने राहुल गांधी को पप्पू कह कर संबोधित किया था।

एक शो, दो होर्डिंग्स

-इससे पहले गोरखपुर में कांग्रेस ने अपने होर्डिंग्स में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सिंघम के रूप में दिखाया था।

-लखनऊ में राहुल के रोड शो के दौरान एबीवीपी के इस होर्डिंग को सिंघम का जवाब माना जा रहा है।

-बताते चलें, कि राहुल गांधी 23 सितंबर को लखनऊ में एक रोड शो कर रहे हैं।

-इस रोड शो को लेकर कांग्रेस ने पूरे शहर में राहुल के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए हैं।

-राहुल गांधी के रोड शो की होर्डिंग्स के बीच ही एबीवीपी ने पप्पू की होर्डिंग्स लगा दी हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

rahul gandhi-road show-pappu -pogo channel

rahul gandhi-road show-pappu -pogo channel

rahul gandhi-road show-pappu -pogo channel

zafar

zafar

Next Story