‘राजा भइया ठाकुरों के सबसे बड़े नेता...’ शिवपाल यादव ने जमकर की तारीफ, बोलेः मंत्री बनाना चाहिए

Shivpal Singh Yadav News: शिवपाल सिंह यादव ने एक साक्षात्कार के दौरान रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के साथ अपने पुराने संबंधों को भी याद किया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 Sept 2025 2:26 PM IST
Shivpal Singh Yadav on Raja Bhaiya
X

Shivpal Singh Yadav on Raja Bhaiya

Shivpal Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया की जमकर तारीफ की है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ठाकुरों में उनका बड़ा कोई आदमी नहीं है। उन्हें मंत्री बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने कामों से जनता का दिल जीत लेने हैं। इसलिए तो वह हमेशा बिना किसी के मदद के चुनाव जीत लेते हैं। इसके साथ ही शिवपाल यादव ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें कुंडा विधायक राजा भइया की कौन सी बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगती है।

मुलायम सिंह यादव का करते थे सम्मान

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने एक साक्षात्कार के दौरान रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के साथ अपने पुराने संबंधों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का बहुत सम्मान करते थे। हमारा भी करते थे और आज भी करते हैं। हमारी सरकार में राजा भइया को एक नहीं बल्कि दो बार (2003 और 2012) मंत्री बनाया गया था। इस दौरान सपा नेता ने साल 2003 में बसपा विधायक तोड़ सपा सरकार बनाने में कुंडा विधायक की भूमिका की भी खुलकर चर्चा की।

वो बात अच्छी नहीं लगतीः शिवपाल

साक्षात्कार के दौरान जहां शिवपाल यादव ने राजा भइया के व्यक्तित्व और कार्यों की जमकर सराहना की। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनकी एक बात उन्हें अच्छी नहीं लगती। सपा नेता ने कहा कि राजा भइया इन दिनों विधानसभा में जिस तरह से बोल रहे हैं। वह बात उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगती है। राजा भइया को अपने बयान पर ध्यान देना चाहिए।

जनता का विश्वास जीतते हैं

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कुंडा विधायक राजा भैया की तारीफ करते हुए उन्हें ठाकुरों में बड़ा नेता करार दिया। इस दौरान उन्होंने पुराने दिनों को भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजा भइया अपने क्षेत्र में जनता का विश्वास जीतते हैं और जनता के हित के लिए कार्य करते हैं। इसी का नतीजा रहता है कि वह बगैर किसी के मदद के भी हमेशा चुनात जीत जाते हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story