×

राममंदिर निर्माण नहीं होता तो देश और BJP दोनों को होगा नुकसान : नृत्य गोपाल

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास आज कानपुर में कांग्रेस के रंग में रचे नजर आए। उन्होंने ने कहा अगर राममंदिर के मुद्दे को कांग्रेस लाती है तो हम भी कांग्रेस का समर्थन करेंगे। क्योंकि कांग्रेस सरकार में ही राममंदिर का ताला खुला और राममंदिर से कांग्रेस भी जुड़ी रही है। इसलिए समर्थन तो बनता है। 

Rishi
Published on: 21 Jan 2019 1:08 PM GMT
राममंदिर निर्माण नहीं होता तो देश और BJP दोनों को होगा नुकसान : नृत्य गोपाल
X

कानपुर : राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास आज कानपुर में कांग्रेस के रंग में रचे नजर आए। उन्होंने ने कहा अगर राममंदिर के मुद्दे को कांग्रेस लाती है तो हम भी कांग्रेस का समर्थन करेंगे। क्योंकि कांग्रेस सरकार में ही राममंदिर का ताला खुला और राममंदिर से कांग्रेस भी जुड़ी रही है। इसलिए समर्थन तो बनता है।

ये भी देखें : कुंभ: अखाड़ा परिषद् ने नहीं दिया मान, लेकिन मिल रहा है शाही सम्मान

उन्होंने कहा, कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिनके समय में राम मंदिर के सभी काम हुए हैं। कांग्रेस के समय में मंदिर का ताला खुला, कांग्रेस के समय में ढांचा गिराया गया।

ये भी देखें : स्नान पर्व पौष पूर्णिमा-कुंभ 2019: किन्नर अखाडे का अमरत्व स्नान आज

कांग्रेस कोई बाहरी नहीं बस नाम रख दिया कांग्रेस ,भाजपा इससे कुछ नहीं होता है। सभी हिंदू हैं और हिंदुत्व की भावना है। सभी राम मंदिर के पक्ष में हैं। राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस का भी उसी तरह से समर्थन है जिस प्रकार भाजपा का है।

उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार के रहते राममंदिर निर्माण नहीं होता है तो देश और भाजपा को नुकसान होगा। राममंदिर का निर्माण होगा तो जनता का सरकार पर विश्वास बढ़ेगा। अगर बात नहीं बनती है तो धर्मसंसद में साधु-संत अगला निर्णय लेंगे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story