Saharanpur News: 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Saharanpur News: 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Neena Jain
Published on: 21 Jun 2026 10:00 PM IST
Saharanpur News: 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
X

Saharanpur News: सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित 62 फुटा रोड, हाकम शाह में एक 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।मृतका के भाई शाहरुख ने बताया कि उसकी बहन को पिछले करीब तीन महीनों से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था।

आरोप है कि पति उसे आए दिन मारता-पीटता, धमकाता और घर से बाहर आने-जाने पर रोक लगाता था। परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना के कारण महिला ने आत्महत्या की या फिर उसके साथ कोई अन्य घटना हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।शाहरुख के अनुसार शाम करीब 5 बजे उन्हें फोन पर बहन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। बताया गया कि उसका पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

महिला के गर्भ में सात माह का बच्चा भी था, जिसकी भी जान नहीं बच सकी।मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी और उसका एक दो वर्षीय बेटा भी है। परिजनों ने पति सारिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Neena Jain
ABOUT THE AUTHOR

Neena Jain

Next Story