Saharanpur News: सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, गांधी प्रतिमा तक मार्च रोकने पर पुलिस से नोकझोंक

Saharanpur News: सहारनपुर में गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई और मौके पर हंगामा हो गया।

Neena Jain
Published on: 8 Oct 2026 4:36 PM IST
Saharanpur News: सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, गांधी प्रतिमा तक मार्च रोकने पर पुलिस से नोकझोंक
X

Saharanpur News

Saharanpur News: समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को सहारनपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर “गद्दी छोड़ो, वोट चोर” के नारे के साथ प्रेस वार्ता और आंदोलन का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। मार्च रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सपा कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा तक जाने की मांग पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस द्वारा एक कार्यकर्ता को गोद में उठाकर ले जाने का प्रयास भी किया गया। वहीं, एक अन्य कार्यकर्ता को पुलिस जीप में बैठाने की कोशिश के दौरान भी पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

इसी दौरान पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर भी कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया और वापस सपा कार्यालय ले गई। बाद में वह कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से आंदोलन में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की। कुछ देर बाद विधायक आशु मलिक भी सपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय से गांधी पार्क की ओर जाने लगे। पुलिस ने उन्हें भी रास्ते में रोक दिया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। कार्यकर्ताओं को गांधी प्रतिमा तक जाने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद मजिस्ट्रेट को रास्ते में ही ज्ञापन सौंपा गया।

आंदोलन जारी रखेंगे: वीरेंद्र ठाकुर

पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस उन्हें रोक रही है, लेकिन वे आंदोलन करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस चाहे लाठी-डंडे चलाए, गोली चलाए या हमें जेल भेजे, पार्टी ने आज आंदोलन करने की जो लाइन दी है, हम उसे पूरा करेंगे।” उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के कार्यक्रम के तहत गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च करना है तो कार्यकर्ता वहां तक जाने का प्रयास करेंगे। उनके मुताबिक, कार्यकर्ता आंदोलन के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। पुलिस द्वारा रोके जाने को लेकर वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मौके पर पुलिस की भारी मौजूदगी थी और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा तक जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। वीरेंद्र ठाकुर ने पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,“आप लोगों ने देखा होगा कि किस तरह पुलिस हम लोगों को पीछे धक्का देने का काम कर रही थी।”

पार्टी में मतभेद से किया इनकार

सपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेद की बात से इनकार करते हुए वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता नीचे चले गए थे और कुछ साथी बातचीत करके आने की बात कर रहे थे, जिसकी वजह से थोड़ी देर के लिए अंतर दिखाई दिया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि सभी कार्यकर्ता आंदोलन के लिए एकजुट होकर आए हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि यह केवल रस्म अदायगी के लिए किया जा रहा आंदोलन नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूती के साथ आंदोलन करेंगे और पार्टी की ओर से दिए गए कार्यक्रम को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।

Neena Jain
ABOUT THE AUTHOR

Neena Jain

वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुरneenajainsre@gmail.com
Next Story