TRENDING TAGS :
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- परिसीमन से ज्यादा जरूरी देश की सीमाओं की सुरक्षा
Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा, परिसीमन, महंगाई, E20 पेट्रोल, खाद-डीएपी की उपलब्धता, लखनऊ की सफाई व्यवस्था और पौधरोपण के दावों पर सवाल उठाए।
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा, परिसीमन, महंगाई, पेट्रोल में ई20 मिश्रण, किसानों की खाद और डीएपी की उपलब्धता, लखनऊ में कूड़े की समस्या और पौधरोपण को लेकर सरकार से जवाब मांगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश के सामने कई गंभीर सवाल हैं और सरकार को इन मुद्दों पर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि देश का क्षेत्रफल 2014 में कितना था और अब कितना है। देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब सरकार को देना चाहिए। अखिलेश यादव ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब देश में परिसीमन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बहस जारी है।
परिसीमन से ज्यादा सीमाओं की सुरक्षा जरूरी
अखिलेश यादव ने कहा कि परिसीमन से ज्यादा आज देश की सीमाओं की सुरक्षा की जरूरत है। भाजपा को बताना चाहिए कि 2014 में देश का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना है। देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की स्थिति जैसे विषयों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि परिसीमन जैसे मुद्दों पर राजनीतिक चर्चा हो रही है, लेकिन इससे पहले देश की सीमाओं की सुरक्षा और उससे जुड़े सवालों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा सरकार से इस मामले में जवाब देने की मांग की।
महंगाई और पेट्रोल में E20 को लेकर भी सवाल
अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ गई है और पेट्रोल में ई20 मिलाया जा रहा है। इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि पेट्रोल में ई20 के इस्तेमाल और इसके प्रभावों को लेकर जनता को स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है और ऐसे में पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन से जुड़े फैसलों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ता है। सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।
किसानों की खाद और डीएपी पर भी घेरा
अखिलेश यादव ने किसानों से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों की खाद, डीएपी सब चोरी हो रही है। उनका आरोप है कि किसानों को अपनी जरूरत के मुताबिक खाद और डीएपी उपलब्ध कराने में सरकार पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि किसान खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं और सरकार को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से काम करना चाहिए। खाद और डीएपी की उपलब्धता को लेकर किसानों के बीच किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
लखनऊ में कूड़े को लेकर सरकार पर हमला
सपा अध्यक्ष ने राजधानी लखनऊ की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे लखनऊ में कूड़ा पड़ा हुआ है। राजधानी में सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन को घेरा। अखिलेश ने कहा कि सरकार को विकास और स्वच्छता के दावों के साथ जमीनी हकीकत पर भी ध्यान देना चाहिए।
300 करोड़ पेड़ लगाने के दावे पर मांगा जवाब
अखिलेश यादव ने भाजपा के पौधरोपण के दावों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि उन्होंने 300 करोड़ पेड़ लगा दिए हैं। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने ये पेड़ कहां लगाए हैं। उन्होंने सरकार से पौधरोपण के दावों का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगे भी पीडीए की लड़ाई लड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम लोग पीडीए की लड़ाई लड़ने का काम और समाज को जागरुक करने और जोड़ने का काम करते रहेंगे। सपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी सामाजिक न्याय और पीडीए के मुद्दे को लेकर अपनी राजनीतिक लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।


